RajNote

Exam & Syllabus Portal
बिहार सामान्य ज्ञान (Bihar GK) – सम्पूर्ण अध्ययन नोट्स

बिहार सामान्य ज्ञान (Bihar GK)

सम्पूर्ण अध्ययन नोट्स - BPSC, बिहार पुलिस, शिक्षक भर्ती, सचिवालय, SSC, रेलवे एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु

विषय सूची (Table of Contents)

  • अध्याय 1. बिहार का प्राचीन एवं आधुनिक इतिहास
  • अध्याय 2. बिहार का भूगोल एवं प्रमुख नदियाँ
  • अध्याय 3. बिहार की कला एवं संस्कृति
  • अध्याय 4. महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं बिहार दिवस
  • अध्याय 5. परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य (Bihar GK One-Liners)

अध्याय 1. बिहार का प्राचीन एवं आधुनिक इतिहास

1.1 बिहार का प्राचीन इतिहास

बिहार का प्राचीन नाम: मगध, अंग, विदेह एवं वज्जी जैसे ऐतिहासिक महाजनपदों का क्षेत्र। बिहार प्राचीन भारत में शिक्षा, धर्म, राजनीति और संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा है।

(A) प्रमुख महाजनपद

छठी शताब्दी ईसा पूर्व में भारत में 16 महाजनपद थे। बिहार से संबंधित प्रमुख महाजनपद निम्न हैं:

महाजनपद राजधानी
मगध राजगृह
अंग चंपा
वज्जी वैशाली
विदेह मिथिला
  • मगध की प्रारंभिक राजधानी राजगृह (राजगीर) थी।
  • बाद में उदायिन ने राजधानी पाटलिपुत्र स्थानांतरित کی।
  • अंग महाजनपद की राजधानी चंपा थी।
  • वैशाली वज्जि संघ का प्रमुख केंद्र था।

(B) मगध साम्राज्य के प्रमुख राजवंश

  1. हर्यक वंश: संस्थापक: बिम्बिसार। बिम्बिसार ने अंग राज्य पर विजय प्राप्त की। अजातशत्रु बिम्बिसार का पुत्र था जिसने वैशाली के विरुद्ध युद्ध किया। उदायिन ने पाटलिपुत्र को राजधानी बनाया।
  2. शिशुनाग वंश: संस्थापक: शिशुनाग। इस वंश ने मगध की राजनीतिक शक्ति को मजबूत किया। वैशाली को भी इसकी राजधानी के रूप में महत्व मिला।
  3. नंद वंश: संस्थापक: महापद्म नंद। अंतिम शासक: धनानंद। नंद साम्राज्य अत्यंत शक्तिशाली और समृद्ध था। चंद्रगुप्त मौर्य ने धनानंद को पराजित कर मौर्य साम्राज्य की स्थापना की।

(C) मौर्य साम्राज्य

Ashoka Maurya
Ashoka Maurya - Ashoka the Great
  • संस्थापक: चंद्रगुप्त मौर्य (लगभग 322 ईसा पूर्व)।
  • राजधानी: पाटलिपुत्र।
  • चंद्रगुप्त के गुरु: चाणक्य (कौटिल्य)।
  • बिंदुसार चंद्रगुप्त का पुत्र था। अशोक मौर्य वंश का प्रसिद्ध शासक था।
  • 261 ईसा पूर्व में कलिंग युद्ध हुआ। कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया और धम्म नीति को बढ़ावा दिया।
  • अकबर/अशोक के अभिलेख भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण स्रोत हैं।
परीक्षा के लिए याद रखें: मौर्य साम्राज्य की राजधानी – पाटलिपुत्र | अशोक का प्रसिद्ध स्तंभ शीर्ष – सारनाथ का सिंह स्तंभ शीर्ष | कौटिल्य की रचना – अर्थशास्त्र।

(D) गुप्त साम्राज्य

Samudragupta
समुद्रगुप्त - भारत का नेपोलियन
  • गुप्त वंश का प्रारंभिक संस्थापक: श्रीगुप्त।
  • प्रमुख शासक: चंद्रगुप्त प्रथम। समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहा जाता है।
  • चंद्रगुप्त द्वितीय को विक्रमादित्य कहा जाता है। गुप्त काल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग कहा जाता है।
  • आर्यभट्ट का संबंध गुप्त काल से है। नालंदा विश्वविद्यालय का विकास गुप्त काल में हुआ।

(E) बिहार और बौद्ध धर्म

Bodh Gaya
बोधगया मंदिर
  • गौतम बुद्ध को बोधगया में पीपल के वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ।
  • बुद्ध का प्रथम उपदेश सारनाथ में हुआ। बुद्ध का महापरिनिर्वाण कुशीनगर में हुआ।
  • बुद्ध ने राजगीर और वैशाली में भी उपदेश दिए।
  • प्रथम बौद्ध संगीति राजगृह में हुई। द्वितीय बौद्ध संगीति वैशाली में हुई।

(F) बिहार और जैन धर्म

  • जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म कुंडग्राम (वैशाली के निकट) में हुआ था।
  • महावीर स्वामी के पिता सिद्धार्थ और माता त्रिशला थीं।
  • उन्हें जृम्भिकग्राम के निकट ऋजुपालिका नदी के तट पर कैवल्य ज्ञान प्राप्त हुआ।
  • पावापुरी (नालंदा) में उनका निर्वाण हुआ। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ थे।

1.2 बिहार का आधुनिक इतिहास

(A) बिहार में अंग्रेजों का आगमन

  • 1764 में बक्सर का युद्ध हुआ। इस युद्ध में अंग्रेजों ने मीर कासिम, शुजाउद्दौला और शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना को हराया।
  • 1765 में ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी प्राप्त हुई।

(B) 1857 का विद्रोह

  • बिहार में 1857 के विद्रोह के प्रमुख नेता वीर कुंवर सिंह थे। उनका जन्म जगदीशपुर (भोजपुर) में हुआ था।
  • उन्होंने लगभग 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। उनके भाई अमर सिंह ने भी विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(C) चंपारण सत्याग्रह – 1917

  • महात्मा गांधी का भारत में पहला सफल सत्याग्रह। स्थान: चंपारण, बिहार।
  • मुख्य कारण: नील की खेती और तिनकठिया प्रथा। गांधीजी को चंपारण आने के लिए राजकुमार शुक्ल ने प्रेरित किया।
  • इस आंदोलन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद, ब्रजकिशोर प्रसाद और अन्य नेताओं ने सहयोग दिया।

(D) बिहार राज्य का गठन

वर्ष/तिथि घटना
22 मार्च 1912 बंगाल से अलग होकर बिहार प्रांत का गठन
1 अप्रैल 1936 बिहार और उड़ीसा अलग-अलग प्रांत बने
15 नवंबर 2000 झारखंड बिहार से अलग होकर नया राज्य बना

नोट: 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है।

(E) स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता

  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद: भारत के प्रथम राष्ट्रपति।
  • श्रीकृष्ण सिंह: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।
  • अनुग्रह नारायण सिंह: बिहार के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी एवं उपमुख्यमंत्री।
  • जयप्रकाश नारायण: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के नेता।
  • वीर कुंवर सिंह: 1857 के विद्रोह के महानायक।
  • मौलाना मजहरुल हक: स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता।
  • स्वामी सहजानंद सरस्वती: किसान आंदोलन के प्रमुख नेता।

अध्याय 2. बिहार का भूगोल एवं प्रमुख नदियाँ

2.1 बिहार का सामान्य परिचय

विषय जानकारी
राज्य बिहार
राजधानी पटना
स्थापना दिवस 22 मार्च
कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर
कुल जिले 38
प्रमंडल 9
उच्च न्यायालय पटना उच्च न्यायालय
राजकीय भाषा हिंदी
द्वितीय राजभाषा उर्दू
राजकीय पशु गौर
राजकीय पक्षी गौरैया
राजकीय वृक्ष पीपल
राजकीय फूल गेंदा
राजकीय मछली मांगुर

बिहार की भौगोलिक स्थिति: बिहार भारत के पूर्वी भाग में स्थित है। उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखंड, पूर्व में पश्चिम बंगाल, और पश्चिम में उत्तर प्रदेश है। बिहार एक स्थलरुद्ध (Landlocked) राज्य है।

2.2 बिहार के प्रमुख भौगोलिक क्षेत्र

  • उत्तर बिहार का मैदान: नेपाल से आने वाली नदियों से प्रभावित।
  • दक्षिण बिहार का मैदान: गंगा नदी के दक्षिण में स्थित।
  • दक्षिणी पठारी क्षेत्र: कैमूर, रोहतास, गया, जमुई आदि के आसपास पठारी एवं पहाड़ी भू-आकृतियाँ।

प्रमुख पर्वत एवं पहाड़ियाँ

पर्वत/पहाड़ी स्थान
राजगीर पहाड़ियाँ नालंदा
कैमूर पहाड़ियाँ कैमूर एवं रोहतास
बराबर पहाड़ियाँ जहानाबाद
प्रेतशिला पहाड़ी गया
मंदार पहाड़ी बांका

2.3 बिहार की प्रमुख नदियाँ

गंगा बिहार की सबसे महत्वपूर्ण नदी है। यह राज्य को उत्तर और दक्षिण बिहार के दो बड़े भौगोलिक भागों में बाँटती है।

(A) गंगा नदी

  • गंगा नदी बिहार के मध्य भाग से पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है। बिहार में गंगा का प्रवेश बक्सर के निकट होता है।
  • यह पटना, मुंगेर, भागलपुर आदि क्षेत्रों से होकर बहती है। गंगा की प्रमुख सहायक नदियाँ उत्तर और दक्षिण दोनों ओर से मिलती हैं। फरक्का बैराज पश्चिम बंगाल में स्थित है।

(B) उत्तर बिहार की प्रमुख नदियाँ

नदी महत्वपूर्ण जानकारी
कोसी बिहार का शोक कहलाती है
गंडक नेपाल से निकलकर बिहार में प्रवेश करती है
बागमती नेपाल से निकलकर उत्तर बिहार में बहती है
कमला बलान मिथिला क्षेत्र की प्रमुख नदी
महानंदा बिहार के पूर्वी भाग में बहती है
बूढ़ी गंडक उत्तर बिहार की प्रमुख नदी
अधवारा समूह मिथिला क्षेत्र की नदियाँ
  • कोसी नदी को बिहार का शोक कहा जाता है। इसमें अरुण, सुनकोसी और तमोर शामिल हैं।
  • गंडक नदी को नेपाल में नारायणी भी कहा जाता है। महानंदा बिहार के पूर्वोत्तर भाग की प्रमुख नदी है।

(C) दक्षिण बिहार की प्रमुख नदियाँ

नदी महत्वपूर्ण जानकारी
सोन गंगा की प्रमुख दक्षिणी सहायक नदी
पुनपुन पटना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण
फल्गु गया की प्रमुख नदी
कर्मनाशा उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में बहती है
किऊल दक्षिण बिहार की नदी
चंदन बांका क्षेत्र की नदी
  • सोन नदी अमरकंटक क्षेत्र से निकलती है। फल्गु नदी गया में धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

2.4 बिहार की प्रमुख झीलें एवं जलाशय

नाम जिला/क्षेत्र
कांवर झील बेगूसराय
कुशेश्वरस्थान आर्द्रभूमि दरभंगा
गोगाबिल झील कटिहार
नागी डैम जमुई
नकटी डैम जमुई
उदयपुर झील पश्चिम चंपारण

कांवर झील (काबर ताल): एशिया की प्रमुख मीठे पानी की ऑक्सबो झीलों में से एक, जो बेगूसराय जिले में स्थित है और रामसर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है।

2.5 बिहार के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य

  • वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व – पश्चिम चंपारण
  • कैमूर वन्यजीव अभयारण्य – कैमूर एवं रोहतास क्षेत्र
  • भीमबांध वन्यजीव अभयारण्य – मुंगेर
  • गौतम बुद्ध वन्यजीव अभयारण्य – गया क्षेत्र
  • विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्य – भागलपुर
  • काबर ताल पक्षी अभयारण्य – बेगूसराय

अध्याय 3. बिहार की कला एवं संस्कृति

3.1 बिहार की प्रमुख लोककलाएँ

  • मधुबनी चित्रकला: मिथिला चित्रकला के नाम से भी प्रसिद्ध। मुख्य क्षेत्र: मधुबनी, दरभंगा। देवी-देवताओं, प्रकृति और विवाह विषयों का चित्रण।
  • मंजूषा कला: मुख्य क्षेत्र: भागलपुर। इसे बिषहरी पूजा और नाग देवता की लोककथा से जोड़ा जाता है।
  • टिकुली कला: मुख्य केंद्र: पटना। टिकुली का संबंध पारंपरिक बिंदी से है।
  • सुजनी कला: मुख्य क्षेत्र: मुजफ्फरपुर एवं आसपास। कपड़े पर धागों से कढ़ाई।
  • सिक्की कला: सिक्की घास से टोकरियाँ और खिलौने बनाना। मिथिला क्षेत्र में विशेष महत्व।

3.2 बिहार के प्रमुख लोकनृत्य एवं लोकसंगीत

लोकनृत्य/संगीत विशेषता
जट-जटिन मिथिला का लोकप्रिय लोकनृत्य
झिझिया दुर्गा पूजा से संबंधित लोकनृत्य
बिदेसिया भिखारी ठाकुर की नाट्य परंपरा से जुड़ा
लौंडा नाच भोजपुरी क्षेत्र का लोकनृत्य
पाइका युद्ध कौशल और वीरता से संबंधित नृत्य
कजरी वर्षा ऋतु का लोकगीत
सोहर बच्चे के जन्म पर गाया जाने वाला गीत
चैता चैत्र महीने का लोकगीत
समा-चकेवा मिथिला का लोकप्रिय पर्व एवं लोकपरंपरा

3.3 बिहार के प्रमुख त्योहार

  • छठ पूजा: बिहार का सबसे प्रसिद्ध लोकपर्व। सूर्य देव और छठी मैया की पूजा। नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य।
  • सामा-चकेवा: मिथिला क्षेत्र का भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक त्योहार।
  • जितिया (जीवित्पुत्रिका व्रत): माताएँ संतान की लंबी आयु के लिए रखती हैं।
  • सोनपुर मेला: सारण जिले में गंगा और गंडक के संगम के निकट आयोजित एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला (हरिहर क्षेत्र मेला)।
  • पितृपक्ष मेला: गया में फल्गु नदी के तट पर पिंडदान एवं श्राद्ध हेतु प्रसिद्ध।

3.4 बिहार के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल

स्थल जिला विशेषता
महाबोधि मंदिर गया बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति का स्थान
विष्णुपद मंदिर गया धार्मिक एवं पितृपक्ष महत्व
हरमंदिर साहिब पटना गुरु गोबिंद सिंह का जन्मस्थान
विश्व शांति स्तूप राजगीर बौद्ध धार्मिक स्थल
नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष नालंदा प्राचीन शिक्षा केंद्र
विक्रमशिला विश्वविद्यालय के अवशेष भागलपुर प्राचीन बौद्ध शिक्षा केंद्र
पावापुरी जल मंदिर नालंदा महावीर का निर्वाण स्थल
शेरशाह सूरी का मकबरा सासाराम स्थापत्य कला का उदाहरण
रोहतासगढ़ किला रोहतास ऐतिहासिक दुर्ग

3.5 बिहार के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं व्यक्तित्व

  • विद्यापति: मैथिली के महान कवि (मैथिली कोकिल)।
  • भिखारी ठाकुर: भोजपुरी के शेक्सपियर (रचना: बिदेसिया)।
  • रामधारी सिंह दिनकर: राष्ट्रकवि (रचनाएँ: रश्मिरथी, कुरुक्षेत्र)।
  • फणीश्वरनाथ रेणु: प्रसिद्ध हिंदी उपन्यासकार (रचना: मैला आँचल)।
  • नागार्जुन: प्रसिद्ध हिंदी एवं मैथिली कवि।

अध्याय 4. महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं बिहार दिवस

4.1 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस (सारांश)

  • 9 जनवरी: प्रवासी भारतीय दिवस | 12 जनवरी: राष्ट्रीय युवा दिवस
  • 24 जनवरी: राष्ट्रीय बालिका दिवस | 25 जनवरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस
  • 28 फरवरी: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस | 8 मार्च: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • 22 मार्च: विश्व जल दिवस | 5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस
  • 21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस | 29 अगस्त: राष्ट्रीय खेल दिवस
  • 5 सितंबर: शिक्षक दिवस | 14 सितंबर: हिंदी दिवस | 2 अक्टूबर: गांधी जयंती
  • 11 नवंबर: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस | 26 नवंबर: संविधान दिवस | 23 दिसंबर: किसान दिवस

4.2 बिहार के महत्वपूर्ण दिवस एवं आयोजन

तिथि/समय दिवस/आयोजन महत्व
22 मार्च बिहार दिवस बिहार प्रांत का गठन
15 नवंबर झारखंड स्थापना दिवस बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना
15 जनवरी मकर संक्रांति बिहार का प्रमुख पर्व
चैत्र/कार्तिक छठ पूजा सूर्य उपासना का महापर्व
कार्तिक पूर्णिमा सोनपुर मेला प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला
पितृपक्ष गया पितृपक्ष मेला पिंडदान एवं श्राद्ध

अध्याय 5. परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य (Bihar GK One-Liners)

5.1 बिहार के प्रथम व्यक्ति एवं प्रमुख पदाधिकारी

  • प्रथम मुख्यमंत्री: डॉ. श्रीकृष्ण सिंह | प्रथम राज्यपाल: जयरामदास दौलतराम
  • प्रथम राष्ट्रपति (बिहार से): डॉ. राजेंद्र प्रसाद | प्रथम उपमुख्यमंत्री: डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह
  • पहली महिला मुख्यमंत्री: राबड़ी देवी

5.2 बिहार की प्रमुख उपाधियाँ

उपाधि संबंधित व्यक्ति
बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह
बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह
लोकनायक जयप्रकाश नारायण
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर
भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर
मैथिली कोकिल विद्यापति

5.3 बिहार की प्रशासनिक एवं संवैधानिक जानकारी

विषय तथ्य
कुल जिले 38
कुल प्रमंडल 9
विधानसभा सीटें 243
लोकसभा सीटें 40
राज्यसभा सीटें 16
पटना उच्च न्यायालय स्थापना 1916
पंचायतों में महिलाओं का आरक्षण 50%

बिहार के 9 प्रमंडल

पटना, तिरहुत, सारण, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, और मगध।

5.4 जनगणना 2011 के अनुसार बिहार

  • कुल जनसंख्या: लगभग 10.41 करोड़ | जनसंख्या घनत्व: 1,106 व्यक्ति/वर्ग किमी
  • साक्षरता दर: 61.80% (पुरुष: 71.20%, महिला: 51.50%) | लिंगानुपात: 918
RajNote Verified Study Material · Bihar Librarian Exam · General Awareness

Other Subjects in Bihar Librarian Exam

Switch to another subject

View All →
—